1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 09, 2019, 7:29:41 PM
- फ़ोटो
ARWAL : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है अरवल जिले से जहां नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस शव की तलाश में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के परासी थाना इलाके की है. जहां मसदपुर गांव में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक करमा एकादशी के अवसर पर बच्चे नदी में नहाने गए थे तभी वह हादसे का शिकार हो गए. नहाने के दौरान ही बच्चे ज्यादा गहरे पानी में चले गए. जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया. मृतक के परिजनों में चीख चीत्कार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों के शव को तलाशने में जुटी हुई है.