Hindi News / news / अरुण जेटली की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

अरुण जेटली की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 18, 2019, 1:27:37 PM

अरुण जेटली की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी

- फ़ोटो

DESK : BJP के वरिष्ट नेता सह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एम्स में उन्हें देखने पहुंच रहे हैं. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उन्हें देखने एम्स पहुंचे. अरुण जेटली की नाजुक हालत को देखते हुए इलाज के साथ ही दुआओं का भी दौर जारी है. देश में कई जगहों पर शनिवार से ही अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया. लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं.