1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 09, 2019, 9:02:27 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है राजधानी दिल्ली से जहां पूर्व वित्तमंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है. उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है. डॉक्टर की टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है. अरुण जेटली का ट्रीटमेंट एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. कार्डियोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर वीके बहल की निगरानी में अरुण जेटली का इलाज चल रहा है. जेटली को देखने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और अश्विनी चौबे के साथ-साथ भाजपा के कई नेता पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.