ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

तलाक मामले में गवाही देने पहुंचे पवन सिंह, आरा सिविल कोर्ट में फैंस की उमड़ी भारी भीड़

BHOJPUR: पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मामले में गवाही के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह आज आरा सिविल कोर्ट पहुंचे। फैमिली कोर्ट में जस्टिस श्वेता सिंह इस मामले पर सुनवाई कर रही

तलाक मामले में गवाही देने पहुंचे पवन सिंह, आरा सिविल कोर्ट में फैंस की उमड़ी भारी भीड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मामले में गवाही के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह आज आरा सिविल कोर्ट पहुंचे। फैमिली कोर्ट में जस्टिस श्वेता सिंह इस मामले पर सुनवाई कर रही हैं। अभी ट्रायल चल रहा है अब तक इस मामले में पवन सिंह की ओर से 4 गवाही पूरी हुई है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह की गवाही के बाद कोर्ट उनकी पत्नी ज्योति सिंह को गवाही के लिए बुलाएगी जिसके बाद मामले में फैसला सुनाया जाएगा।


पावर स्टार के नाम से फेमस भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के आरा सिविल कोर्ट आने की खबर जब उनके फैंस को मिली तो वो भी भारी तादाद में कोर्ट में पहुंच गये और पवन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पवन सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए बन गयी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया। जिसके बाद पवन सिंह को कोर्ट में ले जाया गया जहां उनकी गवाही हुई।


बता दें कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने मारपीट, गाली-गलौज और दो-दो गर्भपात कराने का आरोप पवन सिंह पर लगाया और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला जब कोर्ट पहुंचा तब तलाक को लेकर बहस शुरू हो गयी। ज्योति सिंह ने 3 करोड़ रुपए और नोएडा में एक घर की डिमांड की थी। लेकिन पवन सिंह ने एक करोड़ रुपए और वन टाइम सेटलमेंट की बात कही थी। इस बात को लेकर ज्योति सिंह तैयार नहीं हुई। दो बार काउंसलिंग के बाद ट्रायल शुरू हुआ। 

तलाक मामले में गवाही देने पहुंचे पवन सिंह, आरा सिविल कोर्ट में फैंस की उमड़ी भारी भीड़



टैग्स