ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

आरा: भूमि विवाद में एक बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक

ARRAH: भूमि विवाद में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में सामने आयी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग को जमीन क

आरा: भूमि विवाद में एक बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भूमि विवाद में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में सामने आयी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग को जमीन के लिए गोली मार दी। गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।


बताया जाता है कि गड़हनी थाना के बराप गांव में तिलक धारी सिंह का जमीन विवाद गांव के ही सुमन सिंह से चला आ रहा है। 41 डिसमिल जमीन के विवाद में आज तिलक धारी सिंह के छोटे भाई 60 वर्षीय लाल बाबू सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली दाहिने पैर में लगी है।


घायल लाल बालू के परिजनों के मुताबिक उनके बड़े भाई तिलकधारी सिंह का गांव के ही सुमन सिंह के साथ 41 डिसमिल से ज्यादा की जमीन का विवाद चल रहा था। जिसे लेकर आज उन्होंने तिलकधारी सिंह के छोटे भाई लालबाबू सिंह को निशाना बनाया। शौच से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। पहले से घात लगाए बैठे सुमन सिंह, कुंदन सिंह और अन्य लोगो ने घेर लिया और गोली चलाने लगे जिसमे लालबाबू सिंह को गोली लग गई और वंही पर गिर गए।


परिजनों को इसकी सूचना मिली तो जख्मी हालत में व्यक्ति को गड़हनी पीएसची ले गए जहां से गम्भीर हालात को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर गड़हनी थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत गड़हनी थाने को दर्ज कराय है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता