Hindi News / news / आरा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 23, 2019, 10:31:46 AM

आरा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

ARA: आरा में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी बेलगाम हैं, उनमें पुलिस का खौफ नहीं हैं. ताजा मामला आयर थाना क्षेत्र के चिरापुर गांव का है. चिरापुर गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. मामूली विवाद में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दिया. गोली लगने से युवक घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि नल-जल योजना के तहत पाइप लगाने को लेकर हुए विवाद में गोली मारी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट