ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

आरा में टायर के शोरूम से 5 लाख की चोरी, सीसीटीवी और रिकॉर्डर लेकर भागे चोर

ARA : बिहार में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से आ रही है. जहां अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर एमआरएफ टायर के एक शोरूम का शट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से आ रही है. जहां अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर एमआरएफ टायर के एक शोरूम का शटर तोड़कर 5 लाख रुपये का समान और नगद लेकर फरार हो गए. इतना ही नहीं शातिर चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी सिस्टम को लेकर भी फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर तिलाठ मोड़ के समीप एमआरएफ टायर के शोरुम पीरो टायर हाउस से अपराधी 5 लाख रुपये का समान और नगद लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक शोरूम के पिछले हिस्से का ग्रिल काटकर अपराधी आये थे. दुकान के शटर का लॉक तोड़कर अंदर घुस आये और फिर उन्होंने चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधी दुकान से टायर, एलईडी टीवी, सीसीटीवी और रिकॉर्डर , 45 सौ रुपये कैश और पॉश मशीन लेकर फरार हो गए.


पीरो टायर हाउस के प्रोपराइटर अनीश कुमार पाण्डेय उर्फ मंटू के बयान पर पीरो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पीरो थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक अनीश कुमार पाण्डेय ने छोटे और बड़े कुल 15  टायरों, एलईडी टीवी, सीसीटीवी और रिकॉर्डर, 45 सौ रुपये कैश और पॉश मशीन की चोरी को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एसएचओ ने आगे बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.



टैग्स