1st Bihar Published by: Updated Mar 03, 2021, 9:08:44 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दारोगा और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिसवाले एक ओवर लोड ट्रैक्टर को लेकर जा रहे थे. इस दौरान बालू से लदा ट्रेक्टर बबुरा फोरलेन के समीप पलट गया.
इस हादसे में एक दारोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं. दोनों को कोईलवर PHC में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है.