ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

आरा में पुलिसवालों पर हमला, जान बचाने के लिए पुलिस ने की फायरिंग, एक खलासी की मौत

ARA : बिहार में अपराधियों के साथ-साथ बालू और जमीन माफियाओं ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस की

 आरा में पुलिसवालों पर हमला, जान बचाने के लिए पुलिस ने की फायरिंग, एक खलासी की मौत
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों के साथ-साथ बालू और जमीन माफियाओं ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस घटना में ट्रक के एक खलासी की मौत हो गई है. इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण है. 


घटना भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है, जहां आरा-छपरा पुल के दक्षिणी छोर पर डोरीगंज थाना के सूरतपुर बिनगांवा के पास बालू माफियाओं ने बड़हरा थाना की टीम के ऊपर हमला बोला है. पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है. पुलिसवालों ने जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग भी की है. जानकारी मिल रही है कि फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से ट्रक के एक खलासी की मौत हो गई है.


इस घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन भोजपुर और सारण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. घटनास्थल पर कई वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं. 

टैग्स