ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

आरा में हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की को लगी गोली, हालत नाजुक

BHOJPUR : भोजपुर में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के

आरा में हर्ष फायरिंग के दौरान लड़की को लगी गोली, हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

BHOJPUR : भोजपुर में गुरुवार की देर रात बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

 घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के शालिग्राम सिंह टोला गांव की है. घायल छात्रा की पहचान शालिग्राम सिंट टोला की ही रहने वाली बीए पार्ट वन की छात्रा 21 साल की उमा भारती के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवती के पाटीदार में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था. इसी दौरान डीजे का भी इंतजाम था. डीजे की धुन पर ही डांस और हर्ष फायरिंग की जा रही थी, इसी दौरान दो गोली पास खड़ी उमा को लग गई. जिसके बाद उमा बेहोश होकर गिर गई. वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

आपको बता दें कि आरा में हर्ष फायरिंग की ये कोई नई घटना नहीं है. इससे पहले भी यहां हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं घट चुकी है. गुरुवार को भी हर्ष फायरिंग में दो लड़कियों को गोली लगने की बात सामने आई थी.