1st Bihar Published by: K.K SINGH Updated Feb 25, 2021, 3:39:01 PM
- फ़ोटो
ARA :इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है,जहां अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
बेखौफ अपराधियों ने सीमेंट कारोबारी के कर्माचारी को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए हैं. मामला कोईलवर थाना इलाके की है, जहां पैसा लेकर लौट रहे सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी को दिनदहाड़े गोली मार दी और 5 लाख रुपये लूट कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
गंभीर रुप से घायल कर्माचीर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आरा रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मार दी. वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.