1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2020, 7:44:42 AM
- फ़ोटो
ARA: बुलेट के विवाद में बदमाशों ने एक ही परिवार के दो लोगों को गोली मार दी. जिससे एक की मौत हो गई है. एक घायल को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव की घटना.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर ससुर और बहू को गोली मार दी. गोली लगने से ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बहू जख्मी हो गई. घायल बहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुलेट बाइक को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मृतक के भतीजे ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ छापेमारी में जुटी है. लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार है. वही, परिजनों का रोकर बुरा हाल है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.