Hindi News / news / भारत बंद के दौरान आरा में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन, रेल परिचालय...

भारत बंद के दौरान आरा में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन, रेल परिचालय ठप

1st Bihar Published by: K K Singh Updated Feb 23, 2020, 8:45:03 AM

भारत बंद के दौरान आरा में बंद समर्थकों ने रोकी ट्रेन, रेल परिचालय ठप

- फ़ोटो

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका है. जिसके कारण रेल परिचालन बाधित हो गई है. बंद समर्थकों ने आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक्सप्रेस ट्रेन को रोका है. भीम आर्मी, राजद और माले के कार्यकर्ता इस बंद का समर्थन कर रहे हैं. 


आरा में भारत बंद के दौरान सड़क को भी बंद किया गया है. पटना-आरा नेशनल हाइवे को बंद कर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं. आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन नंबर 13201 लोकमान्य-पटना एक्सप्रेस को बंद समर्थकों ने रोका है. माले विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि संविधान और आरक्षण बचाने के लिए बंद बुलाया गया है. भीम आर्मी और उससे जुड़े संगठनों ने प्रमोशन में आरक्षण देने, भारतीय नागरिकता कानून और एनपीआर को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है.


प्रमोशन में आरक्षण और सीएए के विरोध में भीम आर्मी की ओर से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. भारत बंद का असर आरा के आलावा पटना में भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है. बंद समर्थक सड़क पर आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. भीम आर्मी के भारत बंद को राजद ने समर्थन दिया है.  समें कई राजनीतिक पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों ने शामिल होने की सहमति दी है.\