ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

आरा में अस्पताल के पास युवक की हत्या, अपराधियों ने बैक टू बैक मारी कई गोलियां

ARA : खबर आरा की है, जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शख्स को ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम त

आरा में अस्पताल के पास युवक की हत्या, अपराधियों ने बैक टू बैक मारी कई गोलियां
First Bihar
2 मिनट

ARA : खबर आरा की है, जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शख्स को ताबड़तोड़ कई गोलियां मारी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपारा के आरा पटना फोरलेन के अरविंदो अस्पताल के पास की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चलते बाइक पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। युवक अपनी बाइक से जा रहा था। तभी अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और शख्स को बैक टू बैक कई गोलियां मार दी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर गिर पड़ा और थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत भी हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 



इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और अपराधियों ने इसकी हत्या क्यों की है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता