ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

आरा में आटा मिल में काम कर रहे पिता - पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुराना विवाद बना वजह

ARA : बिहार का भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन इस जिले से जुड़ी कोई अपराध की घटना सामने नहीं आती हो। वहीं, लगातार ब

आरा में आटा मिल में काम कर रहे पिता - पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुराना विवाद बना वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार का भोजपुर जिला पिछले कुछ दिनों से अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन इस जिले से जुड़ी कोई अपराध की घटना सामने नहीं आती हो। वहीं, लगातार बढ़ते इस अपराध के कारण भोजपुर पुलिस महकमा में भी अफरा - तफरी का माहौल हैं। पुलिस के वरीय पदाधिकारियों दवारा लगातार जिलें में क्राइम रोकने को लेकर बैठक भी किए जा रहे हैं, इसके बाबजूद अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  इसी बीच अब एक और अपराध की घटना आरा से निकल कर सामने आई है। 


दरअसल, आरा में हथियारबंद अपराधियों ने आटा मिल में अपना काम कर रहे बाप - बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, पूर्व के विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ले का बताया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।वहीं, सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।  फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जें में ले लिया है.आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 



गौरतलब हो कि, इससे पहले भी आरा में अपराधियों द्वारा शहर के मशहूर जेवरात कारोबारी का अपहरण कर हत्या कर दिया था।  जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया था।  स्वर्ण कारोबारियों द्वारा विरोध में पुरे आरा शहर को विरोध में बंद कर दिया था, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता