Hindi News / news / आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट कांड में सजा पर फैसला आज, कुख्यात लंबू शर्मा...

आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट कांड में सजा पर फैसला आज, कुख्यात लंबू शर्मा समेत 8 आरोपी हैं दोषी

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 7:59:45 AM

आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट कांड में सजा पर फैसला आज, कुख्यात लंबू शर्मा समेत 8 आरोपी हैं दोषी

- फ़ोटो

ARA: आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट कांड में सजा पर आज फैसला सुनाया जाएगा. इस कांड में कुख्यात लम्बू शर्मा, नईम मियां, चांद मियां समेत 8 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इससे पहले कोर्ट ने पूर्व विधायक सुनील पांडेय समेत 3 लोगों को इस मामले में रिहा कर दिया था. आरा सिविल कोर्ट परिसर में हुए बॉम्ब ब्लास्ट मामले में तरारी के पूर्व MLA सुनील पांडेय, कुख्यात चांद मियां, लंबू शर्मा, नईम मियां, प्रमोद सिंह समेत 11 लोग आरोपी थे. कोर्ट से आये फैसले में पूर्व MLA सुनील पांडेय समेत तीन आरोपियों को बड़ी राहत मिली थी. तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिभुवन यादव ने तीनों को रिहा कर दिया था. वहीं, दूसरी ओर कोर्ट ने कुख्यात लंबू शर्मा, नईम मियां और चांद मियां समेत कई आरोपियों को दोषी ठहराया है. आज कोर्ट इन दोषियों को सजा सुनाएगी. आपको बता दें कि 23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट हुआ था. जिसमें कोर्ट हाजत में तैनात जवान अमित कुमार शहीद हो गए थे साथ ही एक महिला नगीना देवी की भी मौत हो गई थी.