1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 7:55:25 AM
- फ़ोटो
ARA: आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा. आरा कोर्ट सभी आरोपियों को दोषी ठहराये जाने पर फैसला सुनाएगी. इस केस में पूर्व विधायक सुनील पांडेय, कुख्यात चांद मियां, नईम मियां, प्रमोद सिंह समेत 11 लोग आरोपी हैं. आरा कोर्ट बॉम्ब ब्लास्ट मामले में पूर्व विधायक सुनील पांडेय जेल भी जा चुके हैं. आज कोर्ट सभी आरोपियों पर आज फैसला सुनाएगी. आपको बता दें कि 23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट हुआ था. जिसमें कोर्ट हाजत में तैनात जवान अमित कुमार शहीद हो गए थे साथ ही एक महिला की भी मौत हो गई थी. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट