ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

भोजपुर : बाल सुधार गृह में एक किशोर ने किया सुसाइड, 10 हो गए फरार

ARA : भोजपुर जिले से बीती रात एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद एक किशोर ने खुदकुशी कर ली है। जिस किशोर ने खुदकुशी की है उसका नाम मोनू कुमार है और वह बक

भोजपुर : बाल सुधार गृह में एक किशोर ने किया सुसाइड, 10 हो गए फरार
Editor
3 मिनट

ARA : भोजपुर जिले से बीती रात एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद एक किशोर ने खुदकुशी कर ली है। जिस किशोर ने खुदकुशी की है उसका नाम मोनू कुमार है और वह बक्सर के बुधनपुरवा गांव का रहने वाला था। पिछले दिनों उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था और बीती रात उसने खाना खाने के बाद खुदकुशी कर ली। हद तो तब हो गई जब इस घटना का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 बंदी मौके से फरार हो गए। 


बाल सुधार गृह में एक किशोर की खुदकुशी और 10 अन्य बंदियों के भागने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आधी रात के वक्त प्रशासनिक अधिकारी और बाल सुधार गृह के अधीक्षक के मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 16 साल के मोनू कुमार ने इसके पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी। वह फिनाईल पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। मोनू कुमार ने आखिर खुदकुशी क्यों की इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसी महीने की 6 तारीख को ही उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। मोनू ने खाना खाने के बाद बाथरूम में जाकर फंदा लगाया और अपनी जान दे दी। 


इस घटना का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 अन्य बंदी मौके से फरार हो गए। प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा के मुताबिक बाल सुधार गृह में कुल 87 बंदी है, जिनमें से 14 को क्वारंटाइन करते हुए अलग रखा गया था। खुदकुशी करने वाले मोनू को भी इसी क्वॉरेंटाइन रूम में रखा गया था। बाल सुधार गृह के कर्मियों को जब मोनू के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली तो वह उसे लेकर इलाज के लिए निकले और इसी का फायदा उठाकर 10 अन्य बाल बंदी वहां से फरार हो गए। अब फरार बंदियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स