1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 12, 2019, 6:14:32 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. वारदात भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना इलाके के बंधन टोला मुहल्ले की है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स को अपना निशाना बनाया है. घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है. जख्मी युवक की पहचान बक्सर जिले के कोरान सराय थाना इलाके के रहने वाले पुष्कर पांडेय उर्फ रतन पांडेय के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक को घर से बुलाकर गोली मारी गई है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट