ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SAHARSA: बाइक सवार दो युवकों को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। एक को सदर अस्पताल तो दूसरे युवक का निजी नर्सिंग होम में भर

अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बाइक सवार दो युवकों को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। एक को सदर अस्पताल तो दूसरे युवक का निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी की है। पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास की है जहां बरियाही से अपने एक अन्य साथी के साथ त्रिलोक यादव दूसरी जगह जाने के क्रम में कहरा कुटी के पास रूका था तभी उस वक्त अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। गोली दोनों बाइक सवार के पैर में जा लगी। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


पीड़ित त्रिलोक यादव ने बताया कि वह अपने साथी अजय कुमार के साथ संबंधी के घर जा रहे थे तभी बाइक कहरा कुटी पर उन्होंने रोका। जहां कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे। तभी इसी दौरान रहुआ निवासी प्रिंस यादव ने गोली चला दी जो दोनों बाइक सवार के पैर में जा लगी जिससे दोनों गंभीर से घायल हो गया। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वही दूसरे साथी अजय कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


परिजनों ने बताया कि दोनों युवक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक दारोगा की तैयारी कर रहा था तो दूसरा बिहार पुलिस की।घटना की सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सदर थानाध्यक्ष  सह प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि गोली मारने की सूचना मिलने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल में जाकर घायलों से भी पूछताछ की गयी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 


रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता