ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

मामी के साथ पति के अवैध संबंध को देख पत्नी बोली, अब मुझे भी प्रेमी के साथ ही रहना, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

BHAGALPUR: पति-पत्नी और वो का मामला भागलपुर में सामने आया है। जहां एक बच्चे की मां शादी के तीन साल बाद पति को छोड़ने और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गयी। वो अपने प्रेमी

मामी के साथ पति के अवैध संबंध को देख पत्नी बोली, अब मुझे भी प्रेमी के साथ ही रहना, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: पति-पत्नी और वो का मामला भागलपुर में सामने आया है। जहां एक बच्चे की मां शादी के तीन साल बाद पति को छोड़ने और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गयी। वो अपने प्रेमी को लेकर सुल्तानगंज थाने पहुंच जहां दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। महिला ने अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाया। कहा कि पति का अवैध संबंध अपनी ही मामी के साथ है।


पति को वो कई बार मामी के साथ  आपत्तिजनक स्थिति में देखा है और जब इस अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति की हरकतों से वो काफी परेशान हैं अब उसके साथ वो रहना नहीं चाहती। महिला का यह भी कहना है कि शादी से पहले से वह भी गांव के एक युवक से प्यार करती थी। साथ जीने और मरने तक की कसमें दोनों ने खाई थी लेकिन घरवालों के दबाव के कारण प्रेमी को छोड़ना पड़ गया। वही परिजनों के कहने पर 2020 में दूसरे लड़के से शादी करनी पड़ गयी। 


लेकिन एक बच्चे का बाप होने के बावजूद उसके पति का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध था। अपने पति के रवैय्ये से परेशान महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंच गयी और प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ गयी। महिला का कहना था कि जब पति मामी के साथ रह सकता है तो मैं अपने प्रेमी के साथ क्यों नहीं रह सकती। महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद्द पर अड़ी थी। हालांकि पति के परिजन और मायके वालों ने उसे मनाने की तमाम कोशिश की लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला अपने प्रेमी के साथ थाने में बैठे थे।


 महिला बार बार कह रही थी वो अब पति के साथ नहीं बल्कि प्रेमी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती है। बता दें कि महिला के पति सूरत के साड़ी कंपनी में मजदूरी करता है। शादी के बाद वह अपनी बीवी को सूरत ले गया था। लेकिन वहां मन नहीं लगा तो महिला 4 महीने बाद अपने घर लौट आई। वही घर आने के बाद मौका देखते ही वह 15 जनवरी की देर शाम अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गयी थी। 


जिसके बाद परिजनों ने दोनों को बड़हिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया। महिला ने बताया कि शादी के पहले से वह गांव के एक युवक से प्यार करती थी। अपने प्रेमी के संपर्क में वो शादी के बाद भी रही। करीब छह साल से दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब दोनों शादी करना चाहते हैं और महिला अपने पति को छोड़ना चाहती है वो अपने पति पर मामी से अफेयर होने का आरोप लगा रही है।  


महिला ने बताया कि डेढ़ साल की एक बच्ची की मां है और 5 माह की वो प्रेग्नेंट भी है। अब उसने मन बना लिया है कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। बाकि जिन्दगी अपने प्रेमी के साथ रहकर गुजारूंगी। महिला का यह भी कहना था कि जिसके साथ शादी की वो बेवफा निकल गया अपनी मामी से ही पति प्यार करने लगा। जब वो अपनी मामी से प्यार कर सकते हैं तो मैं अपने प्रेमी से क्यों नहीं। इसलिए अब हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। इस दौरान घंटों थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। प्रेमी युगलों की बाते सुनकर पुलिस और परिजन भी हैरान थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।