पटना: डीएम के निर्देश पर जारी है सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई झोपड़ियां टूटीं, वसूले हजारों रुपए फाइन

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 28, 2019, 7:29:52 PM

पटना: डीएम के निर्देश पर जारी है सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई झोपड़ियां टूटीं, वसूले हजारों रुपए फाइन

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान सघन रुप से चलाया जा रहा है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया जिनमें नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, पाटलिपुत्रा अंचल, कंकड़बाग अंचल, अज़ीमाबाद अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दानापुर नगर परिषद शामिल है. अतिक्रमण हटाने के दौरान कई झोपड़ियों को तोड़ा गया साथ ही सड़क से कई ठेलों और गुमटी को हटाया गया. साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए लोगों से जमीन को खाली कराया गया. इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से करीब बाइस हजार फाइन भी वसूले.