Hindi News / news / अंशु हत्याकांड में भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर काटा बवाल

अंशु हत्याकांड में भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर काटा बवाल

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 16, 2020, 3:34:54 PM

अंशु हत्याकांड में भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क पर आगजनी कर काटा बवाल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बीते दिनों हुए अंशु हत्याकांड को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने पटना के अगमकुआं स्थित कुम्हरार के पुरानी बाईपास रोड पर आगजनी कर खूब बवाल काटा. 


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारे को फांसी पर चढ़ाने की मांग की. गौरतलब है कि पटना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की आरोपी प्रेमिका, उसके भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पिता मोहम्मद नौशाद और दो अज्ञात की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.


आपको बता दें कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में शनिवार की देर रात 16 वर्षीय अंशु उर्फ लक्की किंग की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. रविवार की सुबह उसका शव मिला था. इस मामले के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग हत्यारों को फांसी पर चढ़वाने की मांग कर रहे हैं.