Hindi News / news / मंत्री मंगल पांडे का आवास ANM ने घेरा, सेवा नियमित करने की मांग

मंत्री मंगल पांडे का आवास ANM ने घेरा, सेवा नियमित करने की मांग

1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2020, 11:33:45 AM

मंत्री मंगल पांडे का आवास ANM ने घेरा, सेवा नियमित करने की मांग

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के घर का घेराव किया है. मौके पर मौजूद एएनएम ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए और साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर कई आरोप भी लगाये. 


दरअसल बड़ी संख्या में एएनएम स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंच गई और नौकरी को नियमित करने की मांग करने लगी. एएनएम का कहना था कि वो दिन-रात लोगों की सेवा में लगी रहती हैं लेकिन अबतक उनकी नौकरी नियमित नहीं की गई है साथ ही मानदेय भी सही समय पर नहीं दिया जाता है. इसी के आलोक में उन्होंने समान काम के बदले समान वेतन की मांग रखी है और साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि उअदी जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है वो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी. 


गौरतलब है कि इसके पहले भी एएनएम कई बार हड़ताल पर जा चुकी हैं लेकिन उनकी मांगों के आलोक में अबतक कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूर होकर एक बार  फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया है और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर रही हैं.