ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत, 3 व्यापारी सहित ड्राईवर-खलासी गंभीर रूप से घायल

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से उसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गयी। वही ट्र

अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत, 3 व्यापारी सहित ड्राईवर-खलासी गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से उसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गयी। वही ट्रक का ड्राइवर-खलासी और तीन व्यवसायी बुरी तरह से इस हादसे में घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा रेफर कर दिया। 

घटना के बारे में बताया जाता है कि मवेशियों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पानी भरे गड्ढे में पलट गयी। जिसके कारण ट्रक पर लदे दर्जनभर से अधिक भैंस की मौत हो गयी। करीब 30 की संख्या में भैंस खरीदकर व्यापारी मानसी से सुपौल ले जा रहे थे। तभी सौरबाजार थाना के नगर पंचायत कार्यालय के पास ट्रक अनियंत्रित हो गयी और भैंस से भरी ट्रक पलट गयी। ट्रक में बैठे ड्राइवर-खलासी और तीन व्यापारी बुरी तरह से घायल हो गये। घायल व्यापारियों में दो सिमरी बख्तियारपुर और एक पटना के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत, 3 व्यापारी सहित ड्राईवर-खलासी गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत, 3 व्यापारी सहित ड्राईवर-खलासी गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत, 3 व्यापारी सहित ड्राईवर-खलासी गंभीर रूप से घायल

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता