ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की घटनास्थल पर मौत

SITAMARHI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस रफ्तार ने दो की जान ले ली है। अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच

अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बेटे की घटनास्थल पर मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस रफ्तार ने दो की जान ले ली है। अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


यह दर्दनाक सड़क हादसा सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के सहियारा की है जहां तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान शकुंतला देवी और उसके बेटे शत्रुघ्न सहनी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे बैंक में पैसा निकालने जा रहे थे तभी इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और बाइक सवार मां-बेटे को कुचलते हुए आगे निकल गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता