1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Jan 08, 2021, 10:10:51 AM
- फ़ोटो
JEHANABAD : जहानाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अनुसूचित जाति जनजाति थाने में अचानक एक अनियंत्रित ट्रक के घुसने से अफरा-तफरी मच गई. ट्रक के घुसने से थाना की दीवारें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं.
बताया जा रहा है कि NH 83 के किनारे स्थित अनुसूचित जाति जनजाति थाना परिसर में गया की ओर से आ रही एक ट्रक थाना की बाउंड्री तोड़ते हुए घुस गई. इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया. ट्रक पटना जा रही थी.
हालांकि थाना के पुलिस पदाधिकारी ने ट्रक के नम्बर के आधार पर मालिक और ट्रक पर केस दर्ज कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.