Hindi News / news / अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से 2 बाइक सवार की मौत, लोगों...

अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से 2 बाइक सवार की मौत, लोगों ने जमकर हंगामा मचाया

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Sep 01, 2021, 8:39:41 PM

अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से 2 बाइक सवार की मौत, लोगों ने जमकर हंगामा मचाया

- फ़ोटो

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां डंफर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गयी। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। घटना से आक्रोशित लोगों मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजे दिए जाने की मांग करने लगे। 


घटना गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा गांव की है। मृतक की पहचान चपरा गांव निवासी अनिल पासवान और अरविंद चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।  


बताया जाता है कि चपरा गांव निवासी अनिल पासवान और अरविंद चंद्रवंशी गोह बाजार से सामान खरीदकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित डंफर ने रौंद डाला जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान पैदल जा रहा एक युवक घायल हो गया।


जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क के जाम कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।