Hindi News / news / पटना में लोगों का हंगामा, शौचालय निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने...

पटना में लोगों का हंगामा, शौचालय निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने ठेकेदार को बनाया बंधक

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 07, 2019, 3:20:28 PM

पटना में लोगों का हंगामा, शौचालय निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने ठेकेदार को बनाया बंधक

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां लोगों ने शौचालय निर्माण को लेकर जमकर हंगामा किया है. मामला शहर के मंदिरी इलाके का है जहां लोग नगर निगम के शौचालय निर्माण का विरोध कर रहे हैं. नाराज लोगों ने इस काम में लगे ठेकेदार  को बंधक बना लिया है. बताया जा रहा है कि शौचालय निर्माण को लेकर बड़ी तादाद में नगर निगम के कर्मचारी मंदिरी इलाके में पहुंचे थे जहां लोगों ने नगर निगम के इस काम का जमकर विरोध किया. फिलहाल घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन की रिपोर्ट