Hindi News / news / ऐसे हुआ अनंत सिंह का वॉयस टेस्ट, कमरा नंबर 110 में लिया गया...

ऐसे हुआ अनंत सिंह का वॉयस टेस्ट, कमरा नंबर 110 में लिया गया ऑडियो सैम्पल

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 02, 2019, 1:04:54 PM

ऐसे हुआ अनंत सिंह का वॉयस टेस्ट, कमरा नंबर 110 में लिया गया ऑडियो सैम्पल

- फ़ोटो

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वॉयस टेस्ट लिया जा चुका है। एफएसएल लैब के कमरा नंबर 110 में अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया गया। https://youtu.be/WoKrYNSbUbQ अनंत सिंह का वॉयस सैंपल एक मजिस्ट्रेट की तैनाती में लिया गया है। पुलिस ने पहले से ही वॉयस सैंपल के लिए स्क्रिप्ट तैयार रखी थी। अनंत सिंह को वॉयस सैंपल देते हुए वही बातें दुहरानी पड़ीं जो वायरल ऑडियो में सामने आई थी। भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के मामले में जिस वायरल ऑडियो की जांच के लिए पुलिस ने विधायक अनंत सिंह को बुलाया था उसी वायरल ऑडियो में हुई बातचीत को स्क्रिप्ट के तौर पर अनंत सिंह ने बोला। वॉइस टेस्ट के लिए अनंत सिंह ने अपनी तरफ से सहमति भी दी उसके बाद ही उनका सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई.