ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

पूर्व MLA अनंत सिंह ने एक्स पर बदला बायो, खुद को बताया ‘मोदी का परिवार’, फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायक पत्नी ने बदल लिया था पाला

PATNA: जन विश्वास रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल क्या उठाया बीजेपी ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया। बीजेपी ने ‘मोदी मेरा प

पूर्व MLA अनंत सिंह ने एक्स पर बदला बायो, खुद को बताया ‘मोदी का परिवार’, फ्लोर टेस्ट के दौरान विधायक पत्नी ने बदल लिया था पाला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जन विश्वास रैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल क्या उठाया बीजेपी ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया। बीजेपी ने ‘मोदी मेरा परिवार’ कैंपेन चलाकर विपक्ष को करारा जबाब दिया है। इसी बीच पूर्व विधायक अनंत सिंह भी बीजेपी के इस कैंपेन में खुलकर सामने आ गए हैं। अनंत सिंह ने भी अपना एक्स बायो बदल दिया है और खुद को मोदी का परिवार बताया है।


दरअसल, महागठबधन की रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। लालू ने कहा था कि प्रधानमंत्री का न तो परिवार है और ना ही कोई बच्चा है। लालू ने यहां तक कहा कि मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री ने बाल दाढ़ी नहीं कटवाएं थे, इसलिए वे हिंदू भी नहीं हैं। लालू के इस टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। बीजेपी ने इसको लेकर कैंपेन शुरू कर दिया है। जिसमें उसके सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है।


बीजेपी के इस कैंपेन में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनकी विधायक पत्नी भी शामिल हो गए हैं। अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ शब्द जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह ने खुद को मोदी परिवार का सदस्य बताया है।अनंत सिंह ने एक्स पर एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें वे खुद और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं वहीं सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिख रही है। अनंत सिंह ने लिखा, "मैं हूं "मोदी जी का परिवार" 140 करोड़ देशवासी हैं 'मोदी जी का परिवार' "।


बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया था। पाला बदलने वाले विधायकों में पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद, बहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और विधायक प्रह्लाद यादव शामिल थे। पत्नी के पाला बदलने के बाद अब अनंत सिंह भी खुलकर सामने आ गए हैं और खुद को मोदी का परिवार बता दिया है।