Hindi News / news / अनंत ने कहा-खेला खेल रही हैं लिपि सिंह, बरियार केस में हमको फंसाने...

अनंत ने कहा-खेला खेल रही हैं लिपि सिंह, बरियार केस में हमको फंसाने की हो रही है साजिश, देखिए छोटे सरकार का एक और नया वीडियो

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 19, 2019, 2:04:00 PM

अनंत ने कहा-खेला खेल रही हैं लिपि सिंह, बरियार केस में हमको फंसाने की हो रही है साजिश, देखिए छोटे सरकार का एक और नया वीडियो

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत बाढ़ की एएसपी को लेकर बहुत गुस्से में हैं. जिस अनंत सिंह की तलाश में पुलिस चप्पे चप्पे को छान रही है उन्ही अनंत सिंह ने एक और नया वीडियो जारी कर लिपि सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. https://youtu.be/pTcB8-1Gg3w अनंत के कुटुम्ब हैं छोटन सिंह अनंत सिंह ने नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि जिस छोटन सिंह को लिपि सिंह अपराधी बता ही हैं वो मेरा रिश्तेदार है. अनंत सिंह ने इस वीडियो में कह रहे हैं बाढ़ में फायरिंग वाले केस के पुलिस ने खत्म कर दिया है तो फिर छोटन सिंह अपराधी कैसे हुआ. https://youtu.be/4mbuX4W9Oqc बरियार केस में फंसाना चाहती हैं लिपि सिंह अनंत सिंह इस वीडियो में कह रहे हैं कि हमको लेकर खेला हो रहा है. अनंत सिंह ने लिपि सिंह पर आरोप लगाते हुआ कहा कि छोटका केस से नाम हटाकर हमको बरियार केस में फंसाना चाहती हैं लिपि सिंह. अनंत सिंह का यह भी कहना है कि लिपि सिंह छोटा मोटा केस हटाकर लोगों के बीच यह मैसेज देना चाहती हैं कि वो इंसाफ करने वाली पुलिस हैं.