Hindi News / news / अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर,पटना में इंतजार करती...

अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर,पटना में इंतजार करती रही पुलिस

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 23, 2019, 6:56:57 PM

अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर,पटना में इंतजार करती रही पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने 7 दिनों बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस अनंत सिंह का बिहार और झारखंड में इंतजार करती रही और अनंत सिंह दिल्ली पहुंच गए. https://youtu.be/wt4vWtT4IZ8 7 दिनों बाद किया सरेंडर अनंत सिंह ने यह पहले ही ऐलान किया था कि वो पटना पुलिस के हाथों नहीं आने वाले हैं. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां गांव के घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद से अनंत सिंह को पिछले शनिवार को गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर पहुंची थी. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह विधायक आवास से फरार हो चुके थे. अनंत सिंह पिछले 7 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहे थे. लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी. वीडियो जारी कर पुलिस को दी थी चुनौती अनंत सिंह फरार होने के बाद से लगातार वीडियो वायरल करवाकर पटना पुलिस पर सवाल उठाए रहे थे. अनंत सिंह ने अपने तीनों वीडियो में इस बात को क्लीयर कर दिया था को पटना पुलिस के हाथ नहीं आएंगे. अनंत सिंह ने कल भी एक वीडियो जारी कर पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वो कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे.