1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 18, 2019, 12:14:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह कल तक यह दावा कर रहे थे कि वो गिरफ्तारी के लिए तैयार बैठे हैं लेकिन शनिवार की देर रात जब पुलिस विधायक आवास पहुंची तो पता चला अनंत सिंह फरार हो गए हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि पुलिस रेड की सूचना अनंत सिंह को कैसे मिली? https://youtu.be/eY-wg7BvuFk पुलिस महकमे में है अनंत की भारी सेटिंग ! मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद होने के बाद अनंत सिंह पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया. अनंत सिंह पर UAPA एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. केस दर्ज होने के बाद तय था कि पुलिस अनंत को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. पुलिस ने शनिवार को हो अनंत सिंह को गिरफ्तार करने का पूरा प्लान सेट कर लिया था. अनंत सिंह को इसकी भनक न लगे इसको लेकर मीडिया में कोर्ट कचहरी की बात पुलिस करती रही. लेकिन पुलिस महकमे के ही किसी अधिकारी ने अनंत सिंह को रेड की पूरी खबर पहले ही दे दी. दिन में 11 बजे ही चुपके से निकल गए अनंत पुलिस ने अनंत सिंह को देर रात गिरफ्तार करने का प्लान बनाया था. लेकिन पुलिस महकमे से ही अनंत सिंह को पूरे प्लान की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी. लिहाजा अनंत सिंह शनिवार को दिन में 11 बजे ही चुपके से अपने आवास से निकल गए. पुलिस अपने प्लान में कामयाब हो पाती इससे पहले अनंत सिंह ने अपना प्लान सेट कर लिया और पुलिस को मात देते हुए दिन में ही वो अपने आवास से निकल भागे. विधायक आवास के पिछले गेट से भागे अनंत विधायक अनंत सिंह को पुलिस महकमे से जैसे पुलिस की रेड के प्लान की खबर मिली. अनंत सिंह ने अपने भागने का प्लान बना लिया. विधायक आवास के पीछे अनंत से गुर्गों ने कार खड़ी कर दी. अनंत सिंह किस रुट से निकलेंगे और कहां पनाह लेंगे ये सबकुछ तय कर लिया गया. अनंत दिन में 11 बजे ही अपने प्लान के मुताबिक विधायक आवास के पीछे वाले गेट से पहले से खड़ी गाड़ी में बैठकर निकल गए. सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह काली रंग की कार से ही निकले हैं. अनंत सिंह की सुरक्षा में तैनात गार्ड की माने तो अनंत सिंह आगे वाली गेट से नहीं निकले. गार्ड ने बताया कि अनंत सिंह विधायक आवास की पिछली गेट से निकले. गणेश सम्राट की रिपोर्ट