Hindi News / news / अनंत सिंह की पेशी के दौरान पुलिस के छुटे पसीने, विधायक समर्थक से...

अनंत सिंह की पेशी के दौरान पुलिस के छुटे पसीने, विधायक समर्थक से निपटने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किया

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 25, 2019, 11:58:47 AM

अनंत सिंह की पेशी के दौरान पुलिस के छुटे पसीने, विधायक समर्थक से निपटने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किया

- फ़ोटो

BARH : बाहुबली विधायक अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी के दौरान पटना पुलिस बेचैनी में दिखी। पटना एयरपोर्ट से लेकर अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश किए जाने तक पुलिस ने जो इंतजाम किए थे वह अपने आप में अभूतपूर्व था। पटना एयरपोर्ट को अनंत सिंह के अराइवल के कारण पूरी तरह से कड़ी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। अनंत सिंह को दिल्ली से लेकर पटना पहुंची पुलिस जब तक एयरपोर्ट से रवाना नहीं हो गई तब तक किसी भी यात्री को गाड़ियों के समय एयरपोर्ट परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी गई। अनंत सिंह को लेकर पटना पुलिस का काफिला जब बाढ़ की तरफ बढ़ा तब भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाढ़ सिविल कोर्ट में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे किसी को भी सिविल कोर्ट इलाके में प्रवेश की अनुमति पुलिस ने नहीं दी। पुलिस इस वजह से परेशान दिखी कि कहीं अनंत सिंह के समर्थक कोई हंगामा खड़ा कर दें। अनंत समर्थकों से निपटने के लिए पटना पुलिस एयरपोर्ट से लेकर बाढ़ कोर्ट तक अलर्ट मोड में दिखी।