1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 25, 2019, 11:59:34 AM
- फ़ोटो
PATNA : दिल्ली से सुबह 6 बजे पटना पुलिस अनंत सिंह को पटना के लिए लेकर चली. गो एयर की फ्लाइट से अनंत सिंह को पटना लाया गया. अनंत सिंह को लगभग 15 मिनट तक पटना एयरपोर्ट के अंदर रखा गया. सुरक्षा के भारी इंतजाम के बीच पटना पुलिस यह तय करती रही कि अनंत सिंह को एयरपोर्ट से कैसे बाहर निकाले. इसको लेकर पुलिस ने काफी माथा पच्ची की. उसके बाद पटना पुलिस ने स्टेट हैंगर वाले रास्ते से अनंत सिंह को ले जाना मुनासिब समझा. स्टैट हैंगर पर पहले से बिना नंबर वाली गाड़ी पुलिस ने तैनात कर रखा थी. अनंत सिंह को उस उस गाड़ी में पर बैठकर पुलिस गुपचुप तरीके से लेकर एयरपोर्ट से निकल गई. गणेश सम्राट के साथ राहुल सिंह की रिपोर्ट