1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 27, 2019, 2:22:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी आज पहली बार मीडिया से रूबरू होंगी। नीलम देवी आज दोपहर बाद अनंत सिंह के सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत करेंगी। कांग्रेश के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी नीलम देवी अपने पति अनंत सिंह के बचाव में मोर्चाबंदी करेंगी। अब तक नीलम देवी बिना कैमरे के सामने आए पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाती रही हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कैमरे के सामने नीलम देवी अनंत सिंह के बचाव में क्या कुछ कहती हैं। अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा चुनाव में उतारा था लेकिन नीलम देवी को जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद अनंत सिंह यह बुरे दिनों की शुरुआत हुई और फिलहाल वह जेल में हैं।