Hindi News / news / अनंत सिंह की बेहद खास डायरी लग गई पुलिस के हाथ, रसूखदारों से...

अनंत सिंह की बेहद खास डायरी लग गई पुलिस के हाथ, रसूखदारों से छोटे सरकार की क्या क्या हुई डील सब कोर्ड वर्ड में है दर्ज

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 19, 2019, 10:14:59 AM

अनंत सिंह की बेहद खास डायरी लग गई पुलिस के हाथ, रसूखदारों से छोटे सरकार की क्या क्या हुई डील सब कोर्ड वर्ड में है दर्ज

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह की एक बेहद खास चीज पुलिस के हाथ लग चुकी है. पुलिस को अनंत सिंह के इस बेहद खास चीज से छोटे सरकार के हर राज से पर्दा उठाने में काफी मदद मिल सकती है. अनंत की डायरी में छिपे हैं कई राज खबरों के मुताबिक पुलिस को अनंत सिंह की वो बेहद खास डायरी हाथ लग गई है जिसमें अनंत सिंह के पूरे कारोबार की जानकारी है. पुलिस महकमे के अंदरखाने से जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक अनंत सिंह की डायरी में कोर्ड वर्ड में सारी जानकारी लिखी गई है. बताया जा रहा है कि डायरी में हथियारों की टाइप और संख्या को कोर्ड वर्ड में लिखा गया है. जबलपुर के भी कई नंबर हैं दर्ज पुलिस की माने तो अनंत सिंह की डायरी में मध्यप्रदेश के जबलपुर के कई लोगों का नंबर दर्ज है. बताया जाता है कि इन नंबरों को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है. अनंत सिंह के पैतृक गांव के घर में जो एके-47 मिला है उसका कनेक्शन भी मुंगेर से जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की बड़े बड़े रसूखदारों के साथ क्या डिलींग है ये भी डायरी में दर्ज है. अब देखना है कि पुलिस इस डायरी की मदद से अनंत सिंह के कितने करीब पहुंच पाती है.