ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘नीतीश नहीं लालू-तेजस्वी हैं घोटालेबाज’ बाहुबली अनंत सिंह बोले- सबको पता है कि किसका बाप कितना दिन जेल में रहा.. चुनाव में 7-8 सीट से ज्यादा नहीं मिलेगा

PATNA: जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह गुरुवार को हत्या के एक मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद अनंत सिंह ने बताया कि केस खत्म हो

‘नीतीश नहीं लालू-तेजस्वी हैं घोटालेबाज’ बाहुबली अनंत सिंह बोले- सबको पता है कि किसका बाप कितना दिन जेल में रहा.. चुनाव में 7-8 सीट से ज्यादा नहीं मिलेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेल से रिहा होने के बाद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह गुरुवार को हत्या के एक मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद अनंत सिंह ने बताया कि केस खत्म हो गया है और कल अनकी रिहाई हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने लालू-तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि जिसका बाप खुद भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुका है उसे भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं है।


दरअसल, पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पटना सिविल कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट में रामजन्म यादव के हत्या के मामले में पेशी हुई। कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक ने बताया कि इस मामले में उनका नाम देकर फंसाया गया था, केस कंप्रोमाइज हो चुका है कल रिहाई होगी। अंनत सिंह ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है, आगे मजबूती के साथ चुनाव लड़ूंगा, नीतीश कुमार के साथ आगे की राजनीति करेंगे।


उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे तब तक बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और अन्य किसी का कुछ नहीं चलेगा। अंनत सिंह ने तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घेरने के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि उन लोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। बेवजह के बकर बकर वह लोग करते रहते हैं।


अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी कोई लायक नहीं है, जो मुझ पर बयान देगा। जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने लायक भी नहीं समझता हूं। नीतीश कुमार घोटालेबाज नहीं तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं, घोटालेबाज तेजस्वी है यह जनता जान रही है। किसका बाप कितनी बार घोटालेबाजी में जेल गया है। आरजेडी विधानसभा चुनाव में 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकेगी।  उन्होंने फिर से कहा कि 2025 में वह मोकामा विधानसभी सीट से चुनाव लड़ेंगे.