Hindi News / news / विवेका पहलवान पर हमला करने वाले छोटन को अनंत ने विधायक आवास में...

विवेका पहलवान पर हमला करने वाले छोटन को अनंत ने विधायक आवास में दी थी पनाह, दर्ज होगा नया मामला

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 18, 2019, 10:21:57 AM

विवेका पहलवान पर हमला करने वाले छोटन को अनंत ने विधायक आवास में दी थी पनाह, दर्ज होगा नया मामला

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विवेका पहलवान पर जानलेवा हमला करने वाले रामानंद सिंह उर्फ छोटन सिंह को अपने घर में ही पनाह दी थी. जिसे लेकर अनंत सिंह पर एक और केस सचिवालय थाना में दर्ज होना तय माना जा रहा है. शनिवार की देर ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा, बाढ़ एएसपी लिपि सिंह समेते 10 थानों की पुलिस विधायक आवास पर अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन अनंत सिंह उस से पहले ही फरार हो गए थे. इस छापेमारी में पुलिस ने विधायक आवास से उनके खास गुर्गे छोटन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. कौन है छोटन सिंह रामानंद सिंह उर्फ छोटन सिंह अनंत सिंह का खासमखास माना जाता है. ये वही छोटन सिंह है जिसने कुछ दिनों पहले अनंत सिंह के जानी दुश्मन विवेका पहलवान पर जानलेवा हमला किया था. जिसे लेकर विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर ने छोटन सिंह के उपर मामला दर्ज कराया था.