1st Bihar Published by: 8 Updated Aug 02, 2019, 1:04:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : पंडारक के कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोपों से घिरे बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 1 अगस्त के दिन अपना वॉइस सैंपल देना है। पुलिस ने अनंत सिंह के पटना आवास पर नोटिस चस्पा कर विधायक को वॉइस सैंपल देने के लिए बुलाया है। https://www.youtube.com/watch?v=0b7AwX7uDN4 हत्या की साजिश के आरोपों से घिरे अनंत सिंह अपना वॉइस सैंपल देंगे या नहीं यह उनके ऊपर निर्भर करता है। अनंत सिंह चाहे तो वह एक अगस्त को अपना वॉइस सैंपल पुलिस को दे सकते हैं लेकिन अगर उनकी मर्जी नहीं हुई तो पुलिस लाख चाहकर भी मोकामा विधायक का वॉयस सैंपल नहीं ले सकती। अनंत सिंह की मर्जी के बगैर कोर्ट भी उनका वॉयस सैंपल रिकॉर्ड नहीं करवा सकता। इसका मतलब यह हुआ कि अनंत सिंह पुलिस का वह आदेश मानने को मजबूर नहीं हैं जिसमें उन्हें वॉइस सैंपल देने को कहा गया है। हालाकी कानूनी जानकार यह मानते हैं कि वॉइस सैंपल नहीं देकर अनंत सिंह अपने लिए खुद मुश्किल है बढ़ाएंगे। पुलिस की जांच में सहयोग नहीं करना और वॉयस सैंपल देने से इंकार करना अनंत सिंह के पक्ष को कानूनन कमजोर करेगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि अनंत सिंह एक अगस्त को पुलिस के सामने वॉयस सैंपल देने के लिए पहुंचेंगे या नहीं। जाहिर है इस मामले में मोकामा विधायक कानूनन मजबूर नहीं हैं लेकिन उन्हें पता है कि वॉइस सैंपल नहीं देने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।