Hindi News / news / देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूरी पटना पुलिस ने...

देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूरी पटना पुलिस ने छोटे सरकार के घर को घेरा

1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 18, 2019, 12:13:20 PM

देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पूरी पटना पुलिस ने छोटे सरकार के घर को घेरा

- फ़ोटो

PATNA: 36 घंटे की आंख-मिचौली के बाद आखिरकार पटना पुलिस विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंच ही गयी. पटना में शनिवार की देर रात पटना पुलिस के सैकड़ों जवानों के साथ आलाधिकारी विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंच गये हैं. पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व पटना के सिटी एसपी और एसटीएफ के एसपी कर रहे हैं. अनंत सिंह के आवास के आस-पास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. रात के एक बजे पहुंची पुलिस अनंत सिंह के पैतृक घर से एक के 47 रायफल और ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लेने की बात कह रही थी. लेकिन शनिवार की रात एक बजे पटना पुलिस की दर्जनों गाड़ियां एक साथ विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंची. उनका नेतृत्व पटना के सिटी एसपी और एसटीएफ के एसपी कर रहे थे. पुलिस ने पहले अनंत सिंह के घर के आस पास के इलाके को घेर लिया. फिर दोनों एसपी ने भारी तादाद में पुलिस बल के साथ अनंत सिंह के आवास में प्रवेश किया. तकरीबन एक घंटे से पुलिस टीम अनंत सिंह के आवास के अंदर मौजूद है. पुलिस के अलावा किसी और को अंदर जाने की इजाजत नहीं है. लिहाजा ये पता नहीं चल पा रहा है कि अंदर हो क्या रहा है.