Hindi News / news / अनंत सिंह के सरेंडर के बाद साकेत कोर्ट में हाईवोल्जेट ड्रामा जारी, जज...

अनंत सिंह के सरेंडर के बाद साकेत कोर्ट में हाईवोल्जेट ड्रामा जारी, जज ने कहा-उन्हें अनंत को बिहार भेजने का अधिकार नहीं, दूसरे कोर्ट में होगी सुनवाई

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 23, 2019, 7:00:21 PM

अनंत सिंह के सरेंडर के बाद साकेत कोर्ट में हाईवोल्जेट ड्रामा जारी, जज ने कहा-उन्हें अनंत को बिहार भेजने का अधिकार नहीं, दूसरे कोर्ट में होगी सुनवाई

- फ़ोटो

DELHI: अनंत सिंह के सरेंडर के बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. मामले की सुनवाई कर रहे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा दिया है कि उन्हें अनंत सिंह को बिहार भेजने का अधिकार ही नहीं है. मामले की सुनवाई अब दूसरे कोर्ट में होगी, जहां उन्हें बिहार भेजने पर फैसला होगा. इस बीच दिल्ली पुलिस अनंत सिंह का मेडिकल टेस्ट कराने में लग गयी है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा-मुझे सुनवाई का पावर नहीं अनंत सिंह के सरेंडर के बाद तीसरी दफे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हारूण प्रताप के कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई. उससे पहले दिल्ली पुलिस आधे घंटे तक अनंत सिंह से पूछताछ कर चुकी थी. वहीं बिहार पुलिस के वकील भी कोर्ट में पहुंच चुके थे. कोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा कि उसे अनंत सिंह को बिहार भेजने का अधिकार नहीं है. इसलिए मामले को दूसरे कोर्ट में पेश किया जाये. कोर्ट के निर्देश के बाद अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है. अनंत सिंह का कराया जा रहा है मेडिकल अनंत सिंह को फिलहाल दिल्ली के सी आर पार्क थाना पुलिस की निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने अनंत सिंह का मेडिकल टेस्ट करान का फैसला लिया है. मेडिकल टेस्ट कराने के बाद अनंत सिंह को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जा सकता है. इस बीच बिहार पुलिस वहां पहुंचती है तो अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जा सकता है. कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली पुलिस भी अनंत सिंह को लेकर बिहार आ सकती है. https://www.youtube.com/watch?v=eBUUXGeOMOI