Hindi News / news / मोहम्मद अजहरूद्दीन की बहू बनीं सानिया मिर्जा की बहन अनम, देखें फोटोज

मोहम्मद अजहरूद्दीन की बहू बनीं सानिया मिर्जा की बहन अनम, देखें फोटोज

1st Bihar Published by: Updated Dec 12, 2019, 12:48:37 PM

मोहम्मद अजहरूद्दीन की बहू बनीं सानिया मिर्जा की बहन अनम, देखें फोटोज

- फ़ोटो

DELHI: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की बहू बन गई हैं. सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा का निकाह पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन के साथ हो गया है. 

अनम मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की फोटोज शेयर की हैं. 

तस्वीर के साथ अनम ने लिखा 'Mr and Mrs'.

इस शादी में पूरा मिर्जा परिवार शामिल हुआ. अनम मिर्जा इस दौरान पिंक कलर के लहंगे में दिखीं.

वहीं, असद क्रीम रंग की शेरवानी में नज़र आए.

असद्दुदीन के साथ अनम की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी अपने बिजनेसमैन अकबर रशीद से हुई थी, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक ये शादी चल नहीं पाई.

सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन अनम ही मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट कीं, इन फोटोज में वो खुद भी काफी खूबसूरत लग रही हैं.

बहन अनम के साथ सानिया मिर्जा खुश दिख रही हैं.

घोड़े पर चढ़कर बारात लेकर अनम के घर पहुंचे असद.