ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

अमनाबाद फायरिंग मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, बंद घर से करीब साढ़े 19 लाख कैश किया बरामद

ARRAH: बिहटा के अमनाबाद फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस ने बंद पड़े घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। जिस वक्त पुलिस ने छापेमारी की उस वक्त वहां

अमनाबाद फायरिंग मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, बंद घर से करीब साढ़े 19 लाख कैश किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहटा के अमनाबाद फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस ने बंद पड़े घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। जिस वक्त पुलिस ने छापेमारी की उस वक्त वहां कोई व्यक्ति नहीं था। बंद घर से पुलिस ने 19 लाख 43 हजार रुपया बरामद किया है। 


वहीं 25 कारतूस और सोने की दो अंगुठी भी बरामद किया। बालू माफिया के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज एक बंद घर से भोजपुर पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 


गौरतलब है कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद दियारा इलाके में अवैध खनन और वर्चस्व को लेकर बुधवार की देर रात दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। आपसी मुठभेड़ में भोजपुर जिले के चांदी रामपुर के अभय सिंह के बेटे विमलेश सिंह उर्फ विक्की की मौत हो गई। उसका शव आरा के कोईलवर थाने की पुलिस ने बरामद किया गया। 


वहीं इस मुठभेड़ में विमलेश समेत पांच लोगों की मौत की बात सामने आई थी लेकिन एक ही शव बरामद हुआ था। इसी मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। गोलीबारी और हत्या की इस घटना के बाद पटना और भोजपुर जिलों की पुलिस ने मिलकर दियारा इलाके में सर्च आपरेशन चलाया था। जहां से पुलिस को पांच सौ से अधिक खोखा और कारतूस का डिब्बा मिला था।