1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 19, 2019, 2:58:20 PM
- फ़ोटो
DESK: जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बैठक हो रही है. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात के बारे में चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि अजीत डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नज़र बनाए हुए थे. अजीत डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली वापस लौटे हैं. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल के अलावा IB चीफ, गृह सचिव और अन्य बड़े अधिकारी शामिल हैं. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. करीब 14 दिनों के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आज घाटी में स्कूल-कॉलेज खुले हैं.