ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

अमित शाह को मिली एम्स से छुट्टी, 18 अगस्त को हुए थे भर्ती

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स से छुट्टी मिल गई है. कल ही अस्पताल ने बयान जारी कर कहा था कि गृह मंत्री ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी

अमित शाह को मिली एम्स से छुट्टी, 18 अगस्त को हुए थे भर्ती
First Bihar
2 मिनट

DESK : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स से छुट्टी मिल गई है. कल ही अस्पताल ने बयान जारी कर कहा था कि गृह मंत्री ठीक हो चुके हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी. कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें 18 अगस्त को थकान और सिरदर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका लगभग 12 दिनों तक इलाज चला.


बता दें कि कोरोना से ठीक होने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से 18 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स से जारी एक बयान में कहा गया था कि उन्हें तीन दिनों से बदन दर्द की शिकायत थी और थकान भी महसूस हो रही थी. इससे पहले वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. 


गौरतलब है कि दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.