Nitish Kumar Oath Ceremony: PM मोदी पहुंचे पटना, नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की शपथ समारोह का होंगे गवाह Bihar Politics : नीतीश ने बिहार में रचा इतिहास: क्या अब देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे? Nitish Kumar Oath Ceremony : नीतीश कुमार का ऐतिहासिक शपथग्रहण आज, 50 मिनट के शुभ मुहूर्त में लेंगे शपथ CM Shapath Grahan: CM हाउस से निकला नीतीश कुमार का परिवार, शपथ समारोह में होंगे शामिल Anant Singh Bail : मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत पर आज फैसला, क्या शपथ ग्रहण वाले दिन जेल से बाहर आएंगे ‘छोटे सरकार’? Cabinet Expansion Bihar : बिहार की राजनीति में नई हलचल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बन सकते हैं मंत्री Bihar News: बिहार के इस जिले में पढाई के बीच धंसा स्कूल का फर्श, कई छात्र-छात्राएं घायल Bihar cabinet expansion : बिहार में भाजपा के नए मंत्रियों की एंट्री तय, जानिए पूरी लिस्ट और राजनीतिक समीकरण Oath Ceremony: PM मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे पहुंचेंगे गांधी मैदान, जट-जटिन और झिझिया से सजेगा शपथ समारोह Bihar Cabinet Expansion : बिहार में आज 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, जदयू के 7 नेता भी बनेंगे मंत्री; देखें पूरी लिस्ट
1st Bihar Published by: Updated Fri, 23 Sep 2022 02:45:47 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। अमित शाह ने पूर्णिया में आज जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू और नीतीश पर जमकर हमला बोला। अमित शाह की रैली पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि अमित साह ने कोई नई बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग जान रहे हैं कि अमित शाह किस लिए आए हैं और क्या बोलेंगे। अमित शाह के पास अब बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।
इधर, अमित शाह के दौरे पर जेडीयू ने भी हमला बोला है। जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अमित शाह बिहार में माहौल बनाने के लिए आए हैं लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते हैं, बिहार में बीजेपी की विभाजनकारी नीति नहीं चल पाएगी। बिहार के लोगों ने कभी भी इस तरह के लोगों को प्रश्रय नहीं दिया है। अपनी विभाजनकारी नीति के तहत ही अमित शाह ने रैली के लिए सीमांचल का इलाका चुना है।
वहीं मंत्री संजय झा ने कहा है कि अमित शाह की रैली से बिहार की राजनीत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार सभी को साथ लेकर चलने की बात करती है। बीजेपी का काम ही रहा है देश की जनता को मुख्य मुद्दा से भटकाना। महंगाई और बेरोजगारी मुद्दा नहीं बने इसके लिए बीजेपी लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। नीतीश कुमार के फैसले से विपक्ष को नई ऊर्जा मिली है। नीतीश कुमार के पिछले 17 साल के कार्यकाल में बिहार की जनता अमन-चैन के साथ रह रही है। मंत्री ने कहा कि बिहार में सरकार बदली तो एक महीने में ही बीजेपी को सीमांचल में घुसपैठिए दिखने लगे, जब सरकार में थे उस वक्त उन्हें घुसपैठिए नहीं दिखते थे।