1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 05, 2019, 7:18:52 PM
- फ़ोटो
DESK: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने संबंधी प्रस्ताव को लेोकसभा में सोमवार को पेश किया. बिल के पेश होने के बाद अब इस पर मंगलवार को लोकसभा में चर्चा करायी जाएगी. राज्यसभा से यह बिल पहले ही पास हो चुका है. इस बिल पर राज्यसभा में जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि धारा 370 ने कश्मीर का भला नहीं किया. उन्होंने कहा कि देश विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थी देश के कई इलाकों में जाकर बसे. लेकिन कश्मीर में जाकर बसने वाले लोगों को आजतक पार्षद बनने का भी अधिकार नहीं मिला. जबकि शरणार्थी के तौर पर देश में आए मनमोहन सिंह और गुजराल देश के पीएम बनाए गए.