ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

आज पहली बार मंच पर एक साथ शाह और नीतीश, दिल्ली के दंगल में नड्डा के साथ भी चुनावी जनसभा

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुपर संडे है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री आज पहली बार एक साथ मंच साझा करेंगे। अमित शाह और नीतीश दिल्ली के बुराड़

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुपर संडे है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री आज पहली बार एक साथ मंच साझा करेंगे। अमित शाह और नीतीश दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा सीट पर एक साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।  इस सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार मुकाबले में हैं वहीं नीतीश कुमार की दूसरी जनसभा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संगम बिहार सीट पर होगी। संगम बिहार सीट पर जेडीयू के ही डॉ एससीएल गुप्ता उम्मीदवार हैं। 


यह पहला मौका होगा कि नीतीश कुमार और अमित शाह मंच पर मौजूद होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर अमित शाह ने हाल के दिनों में नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर दो बार मजबूती से अपनी बात रखी है। जेडीयू ने अमित शाह के स्टैंड का पुरजोर समर्थन और स्वागत किया है जिसके बाद अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए के साथ ही 2 सीटें लेकर मैदान में है। दिल्ली में 2 विधानसभा सीटों पर प्रचार के बाद नीतीश कुमार वापस पटना लौट जाएंगे। 


दिल्ली में वोटिंग के पहले आखिरी रविवार होने के कारण आज जबरदस्त चुनाव प्रचार देखने को मिलेगा। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली में आज चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। तेजस्वी दिल्ली के पालम विधानसभा में रोड शो करेंगे। सोमवार को तेजस्वी विकासपुरी में कांग्रेस नेताओं के साथ एक संयुक्त चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव 4 फरवरी तक दिल्ली में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में आरजेडी कुल 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

टैग्स